युवक ने शॉल से फंदा लगाकर किया सुसाइड
बीकानेर। बीकानेर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी 25 साल के युवक ने अपने घर में कमरे में शॉल से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक शुभम बजाज अपने परिजनों के साथ रहता था। युवक ने गुरुवार रात खाना खाया। इसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। कुछ देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। तब परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वह शॉल से फंदा लगाकर लटका था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन