आटा चक्की में शॉल फंसने से महिला की मौत
सीकर गेहूं पिसवाने के दौरान महिला का शॉल चक्की में फंस गया। वह चक्की (मशीन) के पट्टे के साथ खिंचती चली गई। देखते ही देखते महिला के दो टुकड़े हो गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और आसपास के लोग महिला के शरीर के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल लेकर गए। हादसा सीकर के खाटूश्यामजी थाना इलाके में बुधवार सुबह 11 बजे हुआ। खाटूश्यामजी SHO राजाराम लेघा ने कहा कि पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतका चंद्रकांता (53) पत्नी रामस्वरूप शर्मा डुकिया गांव की रहने वाली थी।
उनके घर की गली में चक्की लगा ट्रैक्टर आया था। महिला गेहूं पिसवाने के लिए इस मोबाइल चक्की के पास गई थी। वह चक्की के पास खड़ी थी। उसने साड़ी और शॉल पहना हुआ था। अचानक उसके शॉल का कुछ हिस्सा मशीन में घूमने वाले रबड़ को टच कर गया। महिला रबड़ की तरफ तेजी से खिंचती चली गई, जिससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। अचानक हुए हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग चीख पड़े, लेकिन महिला को बचा नहीं पाए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन