बीकानेर के रविन्द्र कूकणा ने विशाखापट्टनम में जीता गोल्ड, शारीरिक क्षमता कमजोर लेकिन हौसला बुलंद
बीकानेर। विशाखापट्टनम में आयोजित 9वीं बोशिया नेशनल चैम्पियनशिप में देश के 21 राज्यों के 103 मस्कुलर डिस्ट्राफी, सेरेब्रल पाल्सी और लोकोमोटर बीमारियों से पीडि़त युवा हिस्सा लेने पहुंचे। इस नेशनल चैम्पियनशिप में बीकानेर के रविन्द्र कूकणा पुत्र बैगाराम कूकणा भी पहुंचे। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि रविन्द्र कूकणा ने उक्त नेशनल चैंपियनशिप में फिर से गोल्ड मेडल जीता है।
रविन्द्र कूकणा के भाई सुनील कूकणा ने बताया कि रविन्द्र ने तीसरी बार इस गेम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को हराया है तथा मेडल जीता है। मंजू गुलगुलिया ने बताया कि बोशिया गेम्स में युवा व्हील चेयर पर बैठकर बॉल फेंकते हैं। इसमें दो तरह की बॉल्स होती हैं। एकल और युगल मैचों में चार छोर होते हैं, जबकि टीम मैचों में छह छोर होते हैं। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि बीकानेर चौधरी कॉलोनी निवासी रविंद्र कूकणा बचपन से बीमार हंै तथा 10वीं कक्षा में अध्ययनरत है। शारीरिक क्षमता में 40-50 प्रतिशत काम करती है, हर समय व्हीलचेयर पर ही रहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और हौसला बुलंद है। रविन्द्र कूकणा सरकारी जॉब में जाना चाहता हैं। रविन्द्र के परिवार में तीन भाई, एक बहन भी है। सभी रविन्द्र का बहुत ध्यान रखते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन