कोहरा : बस-जीप की टक्कर, तीन की मौत
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के सीसी हेड के पास सोमवार सुबह करीब सवा 8 बजे रोडवेज बस और बोलेरो जीप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। यह परिवार पंजाब में शोक में शामिल होने जा रहा था। हादसा कोहरे के कारण हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और जीप का आगे का हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और जीप सवार घायलों को निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए।

सभी मृतक एक ही परिवार के
हादसे में जीप सवार 33 एमएल निवासी बादल सिंह (45), उनकी पत्नी स्वर्णजीत कौर (44) और बादल सिंह के भाई गुरचरण सिंह (50) की मौत हो गई। हादसे में महिला परमजीत कौर और करमजीत कौर गंभीर घायल हो गई। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। वे पंजाब में शोक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ और 3 लोगों की मौत हो गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन