100 मीटर गहरी खाई में बस गिरी, 5 की मौत, 17 घायल
उत्तराखंड में पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बस हादसा हो गया। दहलचोरी जा रही बस सत्याखाल के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मिनी बस पौड़ी बस अड्डे से देहलचौरी के लिए निकली थी। लेकिन, सत्याखाल के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और 100 मीटर खाई में जा गिरी। गिरते समय बस पेड़ से टकराई, जिससे वह और नीचे जाने से रुक गई। हालांकि, हादसे के कारण बस के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन को सूचना दी। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घायलों को खाई से निकालने के लिए रस्सियों का सहारा लिया गया। सभी को जिला अस्पताल पौड़ी ले जाया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन