जूनागढ़ से निकली भव्य शोभा यात्रा, साकार हुई देश की बहुरंगी संस्कृति
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन जूनागढ़ के आगे से भव्य शोभा यात्रा (बीकाणा री शान) निकाली गई।
पुलिस महानिरीक्षक श्री ओम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। शोभायात्रा की शुरुआत में मश्क वादकों ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरी। शोभा यात्रा में विंटेज कार आकर्षण का विशेष केंद्र रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे धजे रोबीले, ऊंट, स्कूली बालिकाएं और एनसीसी कैडेट्स साथ रहे। वहीं घूमर नृत्य करती लोक कलाकारों ने पर्यटकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। शोभा यात्रा में गुरुद्वारा ग्रुप, भांगड़ा दल, बधाई नौरता दल, बहरूपिया, सिद्धि धमाल, हरियाणवी रागड़ी, बैल नृत्य के विभिन्न प्रदेशों से आए लोक कलाकारों ने भागीदारी निभाई। शोभा यात्रा में एसबीआई का रथ, ऊंट गाड़े पर बैठे कलाकार, कैमल कार्ट आदि साथ रहे।
शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंची। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों और देशी विदेशी पर्यटकों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। महानिरीक्षक पुलिस ने कहा कि बीकानेर की संस्कृति और यहां की लोक परम्पराएं देशभर में विशेष पहचान रखती हैं। उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव जैसे मौकों पर दुनिया भर के पर्यटकों को इससे रूबरू होने का मौका मिलता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन