पहले आएगा उसे टोकन मिलेगा की सूचना से मची थी भगदड़, अब तक छह की मौत
आंध्रप्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की जान चली गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। जिस समय यह भगदड़ मची उस वक्त टोकन लेने के लिए करीब 4 हजार लोगों की भीड़ तिरुपति के विष्णु निवासम के पास जमा थी। टोकन बांटने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंध्रप्रदेश के मुख्मयंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दु:ख जताया है। बताया जा रहा है कि भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। भगदड़ का मूल कारण माने तो गुरुवार सुबह 5 बजे से टोकन वितरण का काम होना था, लिमिटेड टोकन होने तथा पहले आएगा उसे टोकन मिलेगा के कारणबुधवार शाम 6 बजे से ही लोग टोकन लेने के लिए कतारों में लगना शुरू हो गए। करीब साढ़े आठ बजे तिरूपति टाउन में श्रीनिवासम जगह पर जब कतार को पहली बार खोला गया तो कतार में पहले पहुंचने की जल्दी में लोगों में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में अब तक छह जनों की मौत हो चुकी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन