सेना का ट्रक खाई में गिरा, 4 जवानों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 जवानों की मौत हो गई। 2 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में 6 जवान ही सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ। यहां ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। घटना पर सेना ने बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम थी। इस कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। मृतक सैनिकों की पहचान पवन कुमार, हरिराम, जतिंदर कुमार और नतीश कुमार के तौर पर हुई है। घायल जवानों के नाम गरली शंकर और वलपा कुमार हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष