ब्रेकफेल ट्रेलर ने पांच जनों की जान ली
उदयपुर। उदयपुर में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे एनएच-27 पर गोगुंदा-पिंडवाड़ा के पास शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यह हादसा हुआ। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया था। इस कारण वह टैंपो से जाकर भिड़ गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से भाग गया। सालेरिया गांव से सवारियां लेकर टैंपो चालक इसी कट से हाईवे पर आया था। वह देवला की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सवारियां उछलकर बाहर जा गिरीं और टैंपो बुरी तरह पिचक गया।
बेकरिया हॉस्पिटल के डॉ. सुग्रीम सिंह गुर्जर और डॉ. प्रियंका शर्मा ने बताया- हादसे में पुष्पा (40) पत्नी सोहनलाल गरासिया निवासी सालरिया गांव कोटड़ा, मंजूबाई (25) पत्नी सोमाराम गरासिया निवासी उपलवास, कस्तुबाई(45) पत्नी खुमाजी गरासिया, ममता(22) पत्नी गोमाराम गरासिया निवासी गाडलिया और ममता के बेटे टुमाराम (2) की मौत हो गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए