रसद विभाग की तीन स्थानों पर कार्रवाई, 44 सिलेंडर जब्त
बीकानेर। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के अवैध दुरुपयोग, रिफिलिंग तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रसद विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई कार्रवाई में 44 घरेलू सिलेंडर, 4-4 इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जिला रसद अधिकारी (प्रथम) वीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा नत्थूसर गेट स्थित नेहरू नगर में गणेश रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 29 सिलेंडर तथा 2-2 इलेक्ट्रिक कांटे तथा रिफिलिंग मशीन जब्त कर पेड़ीवाल इंडेन गैस एजेंसी को सौंप कर सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया। इस कार्रवाई में 29 घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग एलपीजी अधिनियम 2000 का स्पष्ट उल्लंघन पाए जाने के कारण जब्त कर संबंधित के विरुद्ध आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विभाग के दल द्वारा आडूपीर दरगाह के पास पशु चिकित्सालय के पीछे बलदेव छींपा पुत्र गोपाल के यहां की गई कार्रवाई में आठ घरेलू सिलेंडर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इसी प्रकार चौधरी कॉलोनी नया बस स्टैंड के पास घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग की सूचना पर शुभम सारस्वत के यहां की गई कार्रवाई में सात घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए, साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रिफिलिंग मशीन भी इज्जत किए गए हैं। जब्त की गई सामग्री को अनूप भारत गैस एजेंसी, रानी बाजार के गोदाम में सुरक्षित रखने के लिए पाबंद किया गया और संबंधित के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा। जिला रसद अधिकारी ने आमजन से घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरुपयोग पाए जाने पर दूरभाष संख्या 0151 – 2226010 पर सूचना देने की अपील की है। जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी जय सिंह, राहुल गुलाटी, दीपक पूनिया शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन