बीएसएफ जवान ने बॉर्डर पर खुद को गोली मारी
जैसलमेर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक कृष्ण कुमार (44) होशियारपुर (पंजाब) के निवासी थे। जानकारी के अनुसार 173वीं बटालियन के कृष्ण कुमार शाहगढ़ एरिया में भानु सीमा चौकी पर पोस्टेड थे। वे 24 साल से बीएसएफ में थे। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। शाहगढ़ थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को रामगढ़ हॉस्पिटल में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन