मंत्री अर्जुनराम के बयान के बाद सियासी पारा हुआ हाई, डोटासरा ने इस्तीफा मांगा
जयपुर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से मीरा बाई के पति को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। कांग्रेस व राजपूत समाज के संगठनों ने कानून मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए माफी मांगने की मांग कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेघवाल से माफी मांगने की मांग की है। बताया जा रहा है कि मंत्री मेघवाल ने 23 दिसंबर, 2024 को सीकर के पिपराली स्थित श्रीश्याम गौशाला की स्थापना दिवस समारोह के दौरान मीरा बाई को लेकर बयान दिया था।
उन्होंने कहा कि मीरा मेड़ता में जन्मी, शादी चित्तौड़ में हुई। हम सब इतिहास में ऐसा पढ़ते हैं कि मीरा के पति ने उसको तंग किया। ऐसा नहीं है, मीरा के पति एक साल जिंदा रहे, खानवा के युद्ध में उनकी डेथ हो गई। मीरा के पति की डेथ होने के बाद मीरा का जो देवर राणा बना, उसने मीरा से कहा कि मेरे से शादी करो। यहां से झगड़ा शुरू होता है। मंत्री के संबोधन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजपूत समाज ने एतराज जताते हुए उनसे माफी मांगने की बात कही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मीरा बाई को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अर्थहीन टिप्पणी निंदनीय है। सत्ता के घमंड में अनुचित बयानबाजी करके महान संत का अपमान करने वाले भाजपा नेता को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन