होली से पहले मिलावट का खेल, मसालों में मिला रंग
बीकानेर। चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा लगाए शिविर में हल्दी और धनिया के नमूनों में रंग की मिलावट का मामला सामने आया है। मंगलवार को अम्बेडकर कॉलोनी में चल खाद्य प्रयोगशाला का शिविर लगाया गया जिसमें विश्लेषक इरफान भाटी ने मिर्च, धनिया, हल्दी, तेल, दूध और घी के 14 नमूनों की जांच की।

जांच में दो नमूने फेल हुए जबकि 12 पास हुए। फेल नमूने हल्दी और धनिया के थे जिनमें रंग की मिलावट पाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि कोई भी आमजन चल प्रयोगशाला के पास जाकर अपने किसी संदिग्ध खाद्य की जांच करवा सकते हैं।
बुधवार को मोहता सराय, गुरुवार को उदासर तथा शुक्रवार को जामसर में चल खाद्य प्रयोगशाला द्वारा आमजन अथवा व्यापरियों द्वारा लाए गए खाद्य नमूनों की जांच की जाएगी। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर के खाद्य विश्लेषक इंद्रजीत अरेटिया ने बताया कि मोबाइल लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा प्रारंभिक स्तर की खाद्य जांच की जाती है। आमजन को यह सुविधा निशुल्क दी जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन