संसद भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, मचा हडकंप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन स्थित रेल भवन के सामने गोल चक्कर पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जितेंद्र नाम का व्यक्ति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि शख्स ने खुद को आग क्यों लगाई है। पुलिस के अनुसार, घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। वह 60 प्रतिशत तक झुलसा हुआ बताया जा रहा है। रेल भवन व नई संसद के सामने गोल चक्कर के अंदर इस व्यक्ति ने खुद को आग लगाई। बताया गया कि खुद को आग लगाने के बाद शख्स गोल चक्कर की रेलिंग कूदकर नए संसद भवन स्थित रेल भवन के बीच सड़क पर पहुंचा। उधर, पुलिस वालों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग बुझाई और उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उसका जला हुआ बैग और कुछ कागज पुलिस ने बरामद किए हैं। फिलहाल जांच चल रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए