वाहनों में हो रही थी अवैध गैस रिफिलिंग, मशीन सहित सिलेंडर जब्त
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग से होने वाले जानमाल एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को नोखा में रसद विभाग की टीम द्वारा कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लखारा चौक पर देवकिशन उर्फ देवाराम लखारा, निवासी मालाणी बास, नोखा को घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैधरूप से वाहनों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसके तहत एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसमें कुल 4 गैस सिलेंडर मय इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त सिलेंडरों को राज गैस सर्विस, नोखा सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध रिफिलिंग में लिप्त आरोपी पर नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आमजन से भी अपील है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरूपयोग होता दिखाई दे तो कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन