स्कूलों में 12 दिन रहेगा शीतकालीन अवकाश
प्रदेश के स्कूलों में 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पडऩे पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा, हालांकि उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुट्टियां दी गई हैं। निदेशक सीताराम जाट ने बताया- शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक छुट्टियां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। सर्दी ज्यादा होती है तो जिला कलेक्टर अपने स्तर पर निर्णय करते हैं लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है। राज्य सरकार का यह आदेश राजस्थान बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों(सरकारी और निजी) पर लागू होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन