महाकुंभ में जयपुर से प्रयागराज के लिए हर शुक्रवार चलेगी फ्लाइट
जयपुर। जयपुर से महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एलाइंस एयरलाइंस ने जयपुर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। जिसके तहत अगले साल 10 जनवरी से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक फ्लाइट शुरू होगी। एलाइंस एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एयरलाइंस द्वारा जयपुर से प्रयागराज की सीधी फ्लाइट शुरू की जा रही है। यह फ्लाइट हर शुक्रवार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर जयपुर से रवाना होगी। यह फ्लाइट 1 घंटे 50 मिनट में अपना सफर पूरा कर 7 बजकर 55 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी। फिलहाल जयपुर से प्रयागराज के लिए कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट संचालित नहीं की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए