कोहरे का कहर : सड़क हादसे में दम्पति की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर कार-बस की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ से करीब 22 किलोमीटर दूर बीकानेर की तरफ हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दोनों वाहन चालक को सामने वाला वाहन नजर नहीं आया। ऐसे में आमने-सामने टक्कर हो गई। वाहन दिखने पर किनारे करने का प्रयास भी किया लेकिन बस के कोने से कार टकरा गई।
हादसे में कार सवार अजय (30) पुत्र करतार सिंह और अजय की पत्नी ऋतु (28) की मौत हो गई है। वहीं अभिषेक (28) पुत्र सतवीर और उनकी पत्नी नचिता घायल हो गए। चारों हरियाणा के रहने वाले है और कार से बीकानेर आ रहे थे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों गाडिय़ों को मौके से हटाया। झंझेऊ के पास हाइवे के पास ही काम कर रहे कृष्ण ने बताया उनका सोलर प्लांट व ट्यूबवेल है। वे ट्यूबवेल पर थे। आवाज सुनकर वे अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार से लोगों को निकालकर अपनी कैंपर गाड़ी से हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन