कार में मिले 10 करोड़ रुपये व 52 किलो सोना
भोपाल में लगातार इनकम टैक्स की रियल एस्टेट कारोबारियों पर कार्रवाई के बीच राजधानी के मंडोरा जंगल से आयकर विभाग ने 52 किलो सोना और 10 करोड़ नगद जब्त किया है। जिसकी कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये आंकी जा रही है। आयकर विभाग ने सोने की यह बरामदगी एक इनोवा कार से की ही जो लावरिस हालत में जंगल में खड़ी थी। इनोवा कार का रजिस्ट्रेशन नंबर ग्वालियर का है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स कार्रवाई के बीच बरामद सोने को भोपाल से बाहर भेजने की तैयारी थी। इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों को मुखाबिरों से बड़ी मात्रा में सोना और नगदी को बाहर भेजने की जानकारी मिली तो इनकम टैक्स के अधिकारियों ने 30 गाडिय़ों के काफिले के साथ 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी की तो उन्हें लावरिस हालत में इनोवा कार दिखाई दी। जिसकी जांच में 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिला। अब आयकर विभाग आज बरामद सोने और नगद के कनेक्शन की पड़ताल में जुटी है। आयकर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी संख्या में जब्त सोना और नगद किसका है और यह भोपाल से बाहर कहां भेजा जा रहा था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष