संभागीय आयुक्त सिंघवी ने रेन-बसेरे की देखी व्यवस्थाएं, कहा- पीडि़तजनों की सेवा वाकई सराहनीय
बीकानेर। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने पीबीएम अस्पताल परिसर में श्री कृष्ण सेवा संस्था द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए चल रहे रेन बसेरे का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति फलोदिया, ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल के कपिल, डॉ सुमन कंवर आदि मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरे की सेवाएं देखी। कैंसर पीडि़तों को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की। श्री कृष्ण सेवा संस्था के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से कैंसर मरीजों और उनके परिजनों के रहने तथा रोजाना शाम को आरती के पश्चात् भोजन की भी व्यवस्था रहती है।
संस्था के संजय लावट ने बताया कि बुधवार को गायनिक हैड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. स्वाति फलौदिया द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया तथा संभागीय आयुक्त सिंघवी ने रेन बसेरे में रहने वाले कैंसर पीडि़तों को भोजन परोसा व पीडि़तों को स्वास्थ्य लाभ मिलने की शुभकामनाएं की। ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल ने कहा कि पीडि़तजनों को इस कड़ाके की सर्दी में रहने व खाने की व्यवस्था प्रदान कर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान वाकई सेवा का सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि इस दौरान मनोज डांवर, जानकीरमण मिश्रा, महेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष