रेल से जुड़े जरूरी दो समाचार

होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो में अस्थाई बढोतरी
बीकानेर। रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा, 2. गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार, 3. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में, 4. गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा, 5. गाड़ी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा, 6. गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा, 7. गाडी संख्या 14723/14724, भिवानी-कानपुर-भिवानी रेलसेवा, 8. गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 9. गाडी संख्या 20409/20410, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा के डिब्बो में अस्थाई बढोतरी की गई है।
दूसरी खबर
- 7 मार्च को रेलवे आरक्षण केंद्र एक पारी में ही खुलेंगे
- उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हिसार, भिवानी, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, सादुलपुर, चूरू और लालगढ़ स्टेशनों पर स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र होली (धुलंडी) के दिन 7 मार्च 2023 को सिर्फ एक पारी में प्रात: 8:00 से दोपहर 3:00 बजे तक खुलेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यह सूचना अग्रिम रूप से प्रचारित की जा रही है। रेल आरक्षण से संबंधित कार्य के लिए उपरोक्त स्टेशनों पर जाने वाले व्यक्ति उक्त समय का ध्यान रखें। यह व्यवस्था सिर्फ एक दिन के लिए रहेगी।
