बीकानेर : बम धमाके में 2 जवानों की मौत

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट होने से 2 जवानों की मौत हो गई। एक जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्हें सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में यह दूसरा हादसा है। दोनों हादसों में 3 जवानों की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। तोपाभ्यास के दौरान तकनीकी चूक के कारण बम समय से पहले फट गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और गनर जितेंद्र सिंह निवासी दौसा (राजस्थान) और एक अन्य जवान इसकी चपेट में आ गए थे। हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा और गनर जितेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि घायल का मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है।
