ट्रेलर-कंटेनर में भिड़ंत, दोनों ड्राइवर जिंदा जले
नागौर। मंगलवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे-62 पर ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। ड्राइवरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। दोनों के ड्राइवर कंटेनर चालक परमराज निवासी भीलवाड़ा और ट्रक ड्राइवर हंसराज निवासी जांगड़ू (बीकानेर) की जलने से मौत हो गई। सदर थाना सीआई सुरेश कस्वां ने बताया- नागौर जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर बीकानेर की ओर जाने वाले रास्ते पर गोगेलाव और बारानी के बीच हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट और आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां हादसा हुआ, वहां बीच में डिवाइडर नहीं है। ऐसे में आमने-सामने भिड़ंत हुई। दोनों वाहनों के केबिन धधक रहे थे। नागौर से 2 फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारण नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थीं। आग बुझने के बाद क्रेन से दोनों वाहनों को सड़क से अलग किया। इसके बाद सुबह 9 बजे नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को सुचारू कराया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष