लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मांगी करोड़ों की रंगदारी
जयपुर। जयपुर के एक बिजनेसमैन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से कई बार कॉल कर धमकाया गया- नुकसान की कीमत तू चुकाएगा। परिवार की सलामती चाहता है तो रुपयों की व्यवस्था कर ले। जयपुर कमिश्नरेट के साइबर थाने में पीडि़त बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच (साइबर क्राइम थाना) श्रवण कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चित्रकूट नगर निवासी 32 वर्षीय बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह बजरी के कारोबार के साथ ही होटल भी चलाते है। उनके बिजनेस पार्टनर विकास बिश्नोई और उनके दोस्त भरत और लखविंदर का होटल मालिक भंवर यादव से होटल किराएदारी के बात को लेकर पिछले दिनों कहासुनी हो गई थी। कहासुनी से नाराज होने पर होटल मालिक भंवर यादव और उसके खिलाफ हो गए। आरोप है कि 14 दिसम्बर की रात करीब 2 बजे से उसके मोबाइल पर यूनाइटेड किंगडम के मोबाइल नंबर से कॉल आने शुरू हो गए। रात करीब 2:28 बजे कॉल उठाया।

फोन उठाने पर धमकाया गया- मैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अशीष बिश्नोई बोल रहा हूं। तूने विकास, भरत और लखविंदर को जो नुकसान पहुंचाया है, उसकी कीमत तू चुकाएगा। अगर तू बचना चाहता है और अपने परिवार की सलामती चाहता है तो 5 करोड़ की व्यवस्था कर ले। सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इन तीनों से माफी मांग ले। अगर तूने माफी नहीं मांगी और पैसे नहीं दिए तो हम कैसे काम करते है तू अच्छी तरह जानता है। उसके बाद कॉल नहीं उठाने पर करीब 15 अलग-अलग इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों से कॉल किया गया। जयपुर कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पीडि़त बिजनेसमैन ने रविवार शाम एफआईआर दर्ज करवाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए