रन फॉर हैल्थ 8 दिसम्बर को सुबह 7 बजे
बीकानेर। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल बीकानेर महानगर के संयुक्त प्रयास से 8 दिसंबर 2024 को नशा मुक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ‘रन फॉर हेल्थÓ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रात: 7 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम, बीकानेर में होगा। कार्यक्रम के सह-संयोजक बजरंग तंवर ने बताया कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी की उम्मीद है। बजरंग दल ने सभी से अपील की है कि वे इस आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन