भाजपा विधायक ने दी अधिकारियों को ट्रांसफर व सस्पेंड की धमकी
भाजपा विधायक बोले- जनता से रिश्वत ली तो ट्रैप करा देंगे, नौकरी खतरे में पड़ जाएगी
भीलवाड़ा जिले के सुवाणा पंचायत समिति भवन में हुई पहली समीक्षा बैठक में भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने कहा- गलत काम करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। भीलवाड़ा के मांडल से भाजपा विधायक उदयलाल भड़ाना ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जनता से रिश्वत ली तो सस्पेंड कर दिया जाएगा। ट्रांसफर से भी परहेज नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी अधिकारियों की नौकरी को खतरे में डाल सकती है। साथ ही उन्होंने कहा- अच्छा काम करेंगे तो स्वागत है। गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सजा जरूर मिलेगी। बुधवार दोपहर भीलवाड़ा जिले के सुवाणा पंचायत समिति भवन में हुई पहली समीक्षा बैठक में भाजपा विधायक ने अधिकारियों को खुली चेतावनी दे डाली। उन्होंने दो टूक कहा- काम नहीं करोगे तो ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए अच्छा है कि अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मिलकर बेहतर काम करें। अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि साथ मिलकर राज को चलाते हैं। साथ दोगे तो स्वागत करेंगे। गलती करोगे तो सजा देने का प्रावधान है। जहां गड़बड़ी हुई, वहां नौकरी खतरे में पड़ जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन