सादुल स्पोर्ट्स स्कूल : अर्जुन अवार्डी राजवी ने धरने का किया समर्थन
बीकानेर। प्रदेश के खेल प्रतिभाओं के निर्माण का केंद्र कहे जाने वाले सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में जारी भूख हड़ताल 15वें दिन में प्रवेश कर गई। क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को प्रदेशभर से समर्थन मिल रहा है। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और अर्जुन अवार्डी मगन सिंह राजवी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों के साथ अपनी एकजुटता जताई। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के पूर्व विद्यार्थी रह चुके मगन सिंह राजवी ने ने स्कूल के मौजूदा हालात देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। धरना स्थल पर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा यह बेहद शर्मनाक है कि खेल प्रतिभाओं को ऐसी दयनीय परिस्थितियों में संघर्ष करना पड़ रहा है।
पूरी दुनिया खेल सुविधाओं में प्रगति कर रही है, लेकिन हमारे खिलाडिय़ों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। हॉकी का मैदान आज भी मिट्टी का है और गोल पोस्ट के नाम पर सिर्फ दो डंडे खड़े हैं। यह देखकर मन को बहुत दुख होता है। भैरुरतन ओझा व दानवीर सिंह भाटी ने कहा कि भूख हड़ताल के 15 दिन पूरे होने के बावजूद सरकार और शिक्षा विभाग की चुप्पी ने उनकी प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खिलाडिय़ों ने इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपेक्षा करार देते हुए कहा कि यह प्रशासन के खोखले दावों की पोल खोल रहा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन