भूकंप के तेज झटके हुए महसूस
राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां तेल उत्पादन क्षेत्र एमपीटी, कवास और उसके आसपास लोग घरों व दुकानों से बाहर निकले। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
गुजरात के राजकोट में 3:21 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.3 रिएक्टर थी। भूकंप का केंद्र राजकोट (गुजरात) से करीब 270 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में रहा, जो जमीन के 10 किलोमीटर अंदर आया।
6 की तीव्रता वाला भूकंप खतरनाक होता है

भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप की असली वजह टेक्टोनिकल प्लेटों में तेज हलचल होती है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली होता है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए