हैड कास्टेबल की तत्परता से पुलिस की पकड़ में आए चोर
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाने में देर रात हुई चोरी का 12 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाने के हैड कास्टेबल रोहिताश भारी की तत्परता के चलते पुलिस ने इस मामले में उदासर निवासी 23 वर्षीय हरिकिशन भाट व पेमासर रोड निवासी 21 वर्षीय रवि नायक को पकड़ा है। चोरी की वारदात के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हैड कानि विजय सिंह, कानि कपिल, हरफूल, प्रताप, प्रभूराम, ईमीचंद, रविकुमार शामिल रहे। गौरतलब रहे कि 30 नवम्बर की मध्य रात्रि को बोथरा कॉलोनी स्थित कुसुमरानी मेघवाल के मकान में इन दोनों ने सोने-चांदी के जेवरात,कीमती सामान व कपड़े चुरा लिये थे। जिसकी एफआईआर के 12 घंटे के भीतर इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है।हैड कानि रोहिताश भारी ने पहले भी अनेक मामलों के खुलासे त्वरित किये है। जिसके चलते वे काफी दफा चर्चा में रह चुके है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन