विश्व एड्स दिवस पर रिद्धिसार फाउंडेशन ने रंगोली बनाकर दिया जागरूकता का संदेश
बीकानेर। 1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रिद्धिसार फाउंडेशन टीम ने कलेक्ट्रेट मुख्य परिसर में रंगोली बनाकर एड्स जागरूकता का संदेश दिया। फाउंडेशन अध्यक्ष शोभा सुथार ने एड्स जागरूकता अभियान की शुरुआत कर एड्स जागरूकता पर चलने वाले 15 दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी। रिद्धिसार फाउंडेशन के प्रेम कुलरिया ने बताया कि साथ ही फ़ाउण्डेशन अध्यक्ष शोभा सुथार ने डीटीओ डॉ सीएस मोदी एचआईवी/टीबी विभाग, एआरटी सेंटर पीबीएम अस्पताल पर रेड रिबन लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान नव्या वर्मा, कुशाल, मेघा, शीतल, बीएनपी अध्यक्ष लक्ष्मी सुथार व उनकी टीम, दिव्यांग सेवा संस्थान टीम व अध्यक्ष जेठाराम बारूपाल, अजय कुमार, मनीष कुमार, कृष्णा महेश्वरी, पवन कुमार, विक्रम, हरिसिंह, रामधन, चिराग़, प्रतापसिंह आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन