162 बच्चों ने लगाई दौड़, नशामुक्ति का दिया संदेश
डॉ. अर्पिता ने कहा- शारीरिक व मानसिक विकास के लिए दौड़ जरूरी
बीकानेर। एसएफडी ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 162 बच्चों व युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ.अर्पिता गुप्ता ने आयोजक पुखराज मेघवाल के प्रयास की सराहना की व शारीरिक दक्षता बढ़ाने और नशा मुक्ति संदेश के साथ आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साह को सराहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश चौहान, डॉ. रमेश बारूपाल, बैंक मैनेजर राजेंद्र, तेज सिंह, रामनिवास डेरु आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को चार भाग में विभाजित किया गया। अंडर 14 (400मीटर ) लड़कों में आदित्य विराट सूरज व लड़कियों में डिंपल आरोही अनमोल क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। अबोव14 (800मीटर) लड़कों में रामस्वरूप, जयदेव चारण, राजेश गुर्जर, लड़कियों में शीतल, निरमा, पूजा क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। कार्यक्रम में विजय कपूर, कैलाश जनागल, बबलू सिंह, ललित शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन