ईसीबी कर्मचारियों को मिलेगा छ: वर्षों का बकाया पीएफ-ईएसआई भुगतान
बीकानेर। वर्ष 2012 से 2018 तक का अनैतिक तरीके से कर्मचारियों के काटे गये पीएफ ओर ईएसआई मामले में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर अशैक्षणिक कर्मचारी संघ को लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिली। इसको लेकर बीटीयू के कुलपति प्रो अजय कुमार शर्मा ने ईसीबी प्राचार्य ओमप्रकाश जाखड़ को बुलाकर भुगतान को लेकर वार्ता की। इस दौरान संघ के अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महामंत्री दिनेश पारीक, जयकिशन पुरोहित, सुरेंद्र जाखड़, नरेंद्र आचार्य व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य और रजिस्ट्रार ने सभी कर्मचारियों को आए अनुमति पत्र पर संबोधित किया। कुलपति का समस्त कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इसी प्रकार ठेका कर्मचारियों नियमितीकरण सहित बकाया मांगों के निस्तारण में सहयोग करेंगे। अंत में अध्यक्ष संतोष पुरोहित और महामंत्री दिनेश ने कर्मचारियों को विश्वास दिया कि वे सदैव उनके हक के लिए प्रशासन से सकारात्मक वार्ता करेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन