12 दिनों से अनशन जारी, मानवाधिकार आयोग की महिला सदस्यों ने दिया समर्थन
बीकानेर स्थित राजस्थान के एकमात्र आवासीय खेल विद्यालय, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, में लंबे समय से चल रही अनियमितताओं और दुव्र्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए क्रीड़ा भारती और पूर्व खिलाडिय़ों द्वारा शुरू की गई भूख हड़ताल जारी है। शुक्रवार को इस आंदोलन को और अधिक ताकत मिली, जब मानवाधिकार आयोग की महिला सदस्यों ने भी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर अपनी एकजुटता दिखाई।
आयोग ने कहा कि यह केवल खिलाडिय़ों का नहीं, बल्कि मानवाधिकारों का मुद्दा है, क्योंकि खेलों में लापरवाही बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ सादुल स्पोर्ट्स स्कूल तक सीमित नहीं है। यह राजस्थान की खेल प्रतिभाओं और उनके अधिकारों के लिए लड़ी जा रही लड़ाई है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। भैरुरतन ओझा ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन राज्य स्तर पर फैल जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन