एसपी ऑफिस के आगे से हटेंगे बैरिकेड्स
बीकानेर के एसपी ऑफिस के आगे लगे बेरिकेड्स पर आपत्ति जताते हुए न्यायालय ने स्थायी रूप से अवरोधक नहीं लगाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत परिसर के आसपास टूटी-फूटी सड़कों को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिला न्यायाधीश संख्या पांच के समक्ष सीनियर एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष और आनन्द आचार्य ने सहित तीन परिवादियों ने जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में फोटो के साक्ष्य देते हुए कहा गया कि एसपी ऑफिस के आगे मुख्य सड़क को एसपी ऑफिस के निर्देश पर बेरिकेड्स से घेर लिया गया है।
इससे आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। सार्वजनिक सड़क होने के कारण एसपी ऑफिस को रास्ता रोकने का अधिकार नहीं है। एसपी ऑफिस ने तर्क दिया था कि विरोध प्रदर्शन के कारण बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इस पर परिवादियों ने कहा कि इसके लिए अलग से बैरिकेड्स व लोहे के एंगल पहले से लगे हुए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर परिसर के आसपास टूटी फूटी सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग भी रखी गई। अदालत ने इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं कि पब्लिक पार्क के सभी छह गेट से प्रत्येक कार्यालय तक आने व जाने के लिए आमजन के रास्ते को सुचारु किया जाएगा। साथ ही इस रास्ते में आने वाली सभी न्यूसेंस को हटाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आगे कानून व्यवस्था के तहत लगाए जाने वाले बैरिकेड्स के आवागमन के लिए स्थायी रूप से व्यवधान कारित नहीं किया जाएगा। इस मामले में पुलिस और सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से एक पत्र भी पेश किया गया है, जिसमें पालना करने का विश्वास दिलाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन