दानवीर व भैरुरतन की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती, पूर्ण सिंह बैठे अनशन पर
शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने आंदोलन की दी चेतावनी
बीकानेर। राजस्थान के इकलौते आवासीय खेल विद्यालय, सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, की दुर्दशा के खिलाफ चल रही भूख हड़ताल के छठे दिन अनशन पर बैठे दानवीर सिंह भाटी एवं भैरूरतन ओझा की तबीयत बिगडऩे पर पुलिस ने पीबीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। अनशन पर बैठे दोनों खिलाडिय़ों के अस्पताल में भर्ती होने पर राष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्ण सिंह ने धरने की कमान संभालते हुए सादुल स्पोर्ट्स स्कूल के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। पूर्ण सिंह ने कहा कि वह राज्य के नन्हे खिलाडिय़ों के लिए की जा रही इस लड़ाई को कमजोर नहीं पडऩे देंगे। इसी के साथ शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने भी खिलाडिय़ों की मांग का समर्थन करते हुए शिक्षा विभाग की अनदेखी के लिए चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही खिलाडिय़ों की जायज मांगों को नहीं माना जाता है तो वह भी बीकानेर आकर इस आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

खेल विभाग शासन सचिव आए, लेकिन बात नहीं बनी
खेल विभाग शासन सचिव नीरज के.पवन शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने भी मध्यस्थता करते हुए नीरज के.पवन से खिलाडिय़ों की जायज मांगों पर सहमति जताने की बात कही। नीरज के.पवन ने शिक्षा निदेशक आशीष मोदी से इस संबंध में बात की और शीघ्र ही निस्तारण का आश्वासन दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन