महाराष्ट्र व राजस्थान उपचुनाव में भाजपा जीत पर बीकानेर में मनाया जश्न
बीकानेर। महाराष्ट्र में भाजपा की जीत व प्रदेश उपचुनाव में सात में से पांच सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर बीकानेर भाजपा जिला कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई तथा विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में विद्यमान है।
भाजपा ने झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, रामगढ़ 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। जश्न में महामंत्री श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्यामसुंदर पंचारिया, महेश मूंड, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, चंद्रमोहन जोशी, विनोद करोल, अजय खत्री, कमल आचार्य, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, भंवरलाल जांगिड़, संतोष शर्मा, गजेंद्र भाटी, करण नायक, जेपी व्यास, किशन चौधरी, राजश्री कछावा, चंद्रप्रकाश राव, श्याम सिंह हांडला, अनिल हर्ष, रामकुमार व्यास, सुखराम दावा, राजा सेवग, विमल पारीक, मुकेश पंवार, चंद्रशेखर श्रीमाली, मगाराम नाई, राजेंद्र शर्मा, शिखर डागा, जितेंद्र गहलोत आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन