राजमाता सुशीला कुमारी की सम्पति खुर्दबुर्द ना हो, मौका कमिश्नर की हुई नियुक्ति
बीकानेर। स्व. राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी जी की सम्पतियों में अपने हक व हिस्सें को कानूनन तय करवानें व जब तक न्यायालय द्वारा श्रीमती सुशीला कुमारी की सम्पतियों का बंटवारा कानूनी तौर पर तय ना कर दिया जाए तब तक सिद्धि कुमारी को पाबंद करवाने के लिए कि वे उनकी सम्पतियां को किसी प्रकार से खुर्दबुर्द ना करें, इसके लिए राज्यश्री कुमारी ने न्यायालय जिला न्यायाधीश के समक्ष एक वाद दायर किया। 21 नवम्बर को उक्त वाद की सुनवाई के दौरान राज्यश्री कुमारी के अधिवक्ता कमलनारायण पुरोहित ने न्यायालय से आग्रह किया कि राजमाता सुशीला कुमारी की आज की तारीख में ऐसी कोई वैध वसीयत नहीं हैं जिसे कानूनी तौर पर पढ़ा जा सके।

अत: वैध कानूनी वसीयत के अभाव में उनकी चल/ अचल सम्पतियों में उनके वारीसान के हक व अधिकारों को तय किया जाए तथा सिद्धि कुमारी व अन्य को पाबंद किया जाए कि जब तक न्यायालय कानूनन मामले का निस्तारण ना करदे तब तक उनकी सम्पतियों को खुर्दबुर्द ना करें। न्यायालय ने दोनो पक्षों की बहस सुनने के बाद आदेश जारी कर अधिवक्ता त्रिलोकचंद शर्मा को मौका कमिश्नर नियुक्त कर निर्देशित किया कि सम्बन्धित पक्षकारों के अधिवक्तागण को साथ ले जाकर स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंहजी की वसीयत से सुशीला कुमारी जी को जो चल सम्पतियां प्राप्त हुई हैं वो खुर्दबुर्द ना हो इसके लिए इन सम्पतियों की सूची तैयार कर इस न्यायालय को 3 दिसम्बर को रिपोर्ट पेश करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन