दो स्थानों पर हुआ ‘क्लॉथ बैग वैंडिंग मशीन’ का शुभारम्भ, 10 रुपए के सिक्के में मिलेगा कपड़े का थैला
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर आद्या एवं नगर निगम बीकानेर के संयुक्त प्रयास से राजस्थान में पहली ‘क्लॉथ बैग वैंडिंग मशीन’ शनिवार को दो सार्वजनिक स्थलों और बाजार के पास स्थापित की गई है। पहली मशीन कोटगेट सब्जी मण्डी के पास, सार्दुल स्कूल के आगे और दूसरी मशीन गंगाशहर मुख्य बाजार स्थित राजकीय सेटेलाइट अस्पताल के आगे लगाई गई है। जिसका उद्घाटन संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी एवं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने दस रूपये का सिक्का मशीन में डालकर थैला प्राप्त कर किया। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए तथा पॉलीथीन के उपयोग से सडक़ों, नालियों में फैलने वाली गंदगी, पशुओं द्वारा उन्हें निगल लेने से होने वाले नुकसान को देखते हुए हमारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का सराहनीय प्रयास है। महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि हम अपेक्षा करते हैं कि इस पुनीत कार्य में शहर की जनता सहभागिता निभाते हुए हमारा सहयोग करेगी।

शहर में स्वच्छता का प्रयास, तीसरी मशीन लगेगी सट्टा बाजार में : प्रियंका बैद
रोटरी क्लब आद्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि ‘क्लॉथ बैग वैडिंग मशीन’ पूर्णतया कम्प्यूटराईज मशीन है। इस मशीन की लागत करीब 39 हजार रुपए की आई है। मशीन के ऊपर डिस्प्ले बोर्ड लगा है, मशीन के दायें तरफ कॉइन बॉक्स में दस का सिक्का डालने पर बांयी और बने बॉक्स से कपड़े का फोल्डिंग बैग बाहर आ जाएगा। इस मशीन में एक बार में सौ थैले उपलब्ध रहेंगे। जिनकी नियमित मॉनिटरिंग कर समय-समय पर थैले भरे जाएंगे। सचिव तनु मेहता ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के असिस्टेंट गवर्नर निशिता सुराणा, जागृति बोथरा, संध्या दम्माणी, अनुराधा चांडक, विनीता सामसुखा, शीला सांखला, उर्मिला बजाज, शशिमोहन मूंधड़ा, पीडीजी अनिल माहेश्वरी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ‘क्लॉथ बैग वैडिंग मशीनÓ का संपूर्ण खर्च रोटरी क्लब आद्या वहन कर रही है और जो बिजली का खर्च और स्थान की उपलब्धता का कार्य नगर निगम की ओर से किया गया है। प्रियंका बैद ने बताया कि इसी प्रकार तीसरी मशीन सट्टा बाजार स्थित बीकानेर भुजिया भण्डार में सोमवार को रोटरी क्लब बीकानेर आद्या एवं बीकानेर भुजिया भण्डार के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन