तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 3 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि गोडू स्थित महादेव मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 13 दिसम्बर तक 5 दिनों के लिए, बरसलपुरा ब्रांच की 50 पुली स्थित जीवन रक्षा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 16 दिसम्बर तक 8 दिनों के लिए, झझू चौराहा स्थित आर. एम. मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 दिसम्बर तक 10 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन