महापौर ने 3 श्मशानों में 23 लाख के जीर्णोद्धार कार्यों का किया लोकार्पण
बीकानेर। नगर निगम द्वारा पिछले बजट में श्मशान और कब्रिस्तान में 2-2 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण एवं विकास कार्य करवाने की घोषणा की थी। इस क्रम में वार्ड 24 में पार्षद मुकेश पंवार की अनुशंसा पर रामावत समाज शमशान, पंवार सांखला समाज शमशान तथा वाल्मीकि समाज शमशान भूमि में कुल 23 लाख के निर्माण विकास कार्य किए गए। इन कार्यों में चारदीवारी, तीनशेड, हॉल तथा ब्लॉक लगाने के कार्य शामिल है। वार्ड 24 में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने स्थानीय पार्षद मुकेश पंवार के साथ इन तीनों शमशान भूमि में हुए जीर्णोद्धार कार्यों के लोकार्पण किए।
इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास के प्रतिनिधि के रूप में दुर्गाशंकर व्यास भी मौजूद रहे। रामावत शमशान भूमि पर समाजसेवक केदार नाथ रामावत के नेतृत्व में समाज के सभी वरिष्ठजनों ने महापौर सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। पार्षद मुकेश पंवार ने कहा कि मंैने अपने वार्ड में 2 चरणों में श्मशानों में कार्य करवाएं है। अभी 2 शमशान भूमियों में जीर्णोद्धार के कार्य निविदा प्रक्रिया में है जिन्हें जल्द ही पूर आकर लिए जाएगा। इस दौरान सभी वार्ड वासियों ने अमृत 2.0 में करमीसर एवं श्रीरामसर, राजीवनगर क्षेत्र में 65 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज लाइन का कार्य स्वीकृत करने पर महापौर का आभार जताते हुए सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान संजय रामावत, शिव बन, सुभाषगिरी महाराज, तुलसीराम पंवार, ओमप्रकाश पंवार, जगदीश सोलंकी, आकाश, रजत, महावीर, कन्हैयालाल लखन, राकेश लोहिया, जमादार नवरत्न, श्याम लोहिया, चंदा बाई किन्नर आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन