केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम कल करेंगे 180 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण
महापौर सुशीला कंवर ने लिया शिलान्यास कार्यक्रम स्थल की तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर एवं ग्लोबल हैप्पीनेस फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से बन रहे डॉ भीमराव अम्बेडकर ई लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम का शिलान्यास कल किया जाएगा केन्द्रीय मंत्री कल बीकानेर के दौर पर रहेंगे इस दौरान संस्कार सदन के पीछे बनने वाले इस लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम के साथ नगर निगम की 180 करोड़ से अधिक लागत की 7 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने आज भाजपा नेताओ के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया ई लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह में बीकानेर जनप्रतिनिधि, जिला संगठन, कार्यकर्ता, समस्त बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया गया है कल 11 बजे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन कर ई लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे।

महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित ने बताया नगर निगम द्वारा अमृत 1 में किये गए सीवरेज कार्यों, एसटीपी प्लांट, सोलर प्लांट, नगर निगम अधिकारी आवास, शहर का पहला गैस चालित शवदाह मशीन, डंपिंग यार्ड चारदिवारी, डंपिंग यार्ड सड़क, एम्आरफ़ प्लांट का लोकार्पण तथा सी एंड डी प्लांट का शिलान्यास किया जाना है इन 7 प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 180 करोड़ से अधिक है महापौर सुशीला कँवर ने कहा की मेरे सौभाग्य है की मेरे कार्यकाल में डॉ भीमराव अम्बेडकर लाइब्रेरी ऑडिटोरियम के साथ केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम जी मेघवाल के कर कमलों से निगम की भी 7 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जा रहा है केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के अथक प्रयासों से युवा साथियों को लाइब्रेरी के माध्यम से एक अद्वितीय सौगात दी जा रही है जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा तो हजारों, लाखों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा मेरा विश्वास है की प्रतियोगी परीक्षाओं और अध्ययन एवं रिसर्च विद्यार्थियों के लिए यह लाइब्रेरी वरदान साबित होगी इस अवसर पर निजी सचिव तेजाराम मेघवाल, महापौर प्रतिनिधि विक्रम राजपुरोहित, जिला मंत्री मनीष सोनी, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन