विधायक एवं महापौर ने किया बेनीसर बारी हेरिटेज द्वार निर्माण कार्य का लोकार्पण
बीकानेर। विधायक जेठानंद व्यास एवं महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने बुधवार को बेनीसर बारी हेरिटेज द्वार निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। नगर निगम द्वारा इस पर लगभग 9 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि ऐतिहासिक दरवाजे और बारियां शहर की विरासत हैं। इन्हें सहेज रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। निगम द्वारा करवाया गया यह कार्य इस दिशा में अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि शहरी परकोटे में सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
महापौर ने कहा कि निगम द्वारा बारियों के संरक्षण के साथ आसपास की सड़कों और नालियों के निर्माण एवं रखरखाव का कार्य करवाया जा रहा है। वार्ड 59 में द्वार सहित अन्य कार्यों पर लगभग 30 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। वार्ड 59 की पार्षद डॉ. सुनीता व्यास ने आभार जताया। इस दौरान उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, जेपी व्यास, कन्हैयालाल चावरिया, विप्र फाउण्डेशन के भंवर पुरोहित, दुर्गाशंकर व्यास, गोपाल आचार्य, नरेन्द्र पारीक, सत्यनारायण छंगाणी, कपिल देव हर्ष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन