महाप्रबंधक अमिताभ ने मण्डल रेल प्रबंधकों के साथ स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति व कार्य योजना पर किया मंथन
बीकानेर। अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में 12.11.2024 को उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्य समीक्षा एवं कार्य प्रगति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेंसिग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधक और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक में अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष के प्रथम 6 माह में उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है।
अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सर्दियों के मौसम में रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। श्री अमिताभ ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सेफ्टी फेंसिंग के प्रगति, समपार फाटक को बंद करने व अप्रोच रोड को सुधारने पर चर्चा की गई।
बैठक में यातायात सुविधाओं में विस्तार के लिए नये मेगा टर्मिनल, कोचिंग टर्मिनल, पिट लाइन, प्लेटफॉर्म से सम्बंधित कार्यों के लिए डीपीआर और मास्टर प्लान पर भी चर्चा की गई। बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्य प्रगति व समीक्षा बैठक में अशोक माहेश्वरी, अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, विकास पुरवार, मण्डल रेल प्रबंधक-जयपुर, आलोक अग्रवाल, मण्डल रेल प्रबंधक-अजमेर, पंकज कुमार सिंह, मण्डल रेल प्रबंधक-जोधपुर व डा. आशीष कुमार, मण्डल रेल प्रबंधक-बीकानेर उपस्थित थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन