छात्रावास के कमरों में मिली शराब की बोतलें, अफीम-स्मैक सिगरेट व अधजले नोट, युवाओं ने सफाई कर हनुमान चालीसा के पाठ किए
बीकानेर। बीकानेर के जागरुक युवाओं ने नशे पर शिकंजा कसते हुए जागरुकता अभियान चला रखा है। युवा नेता वेद व्यास के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त बीकानेर के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नाथजी धोरे के पास, नव निर्माणाधीन पुष्करणा छात्रावास परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ईशानाथ मंडल के युवाओं ने भी श्रमदान किया व भजन मंडली के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। छात्रावास के हालात यह थे कि वहां पर जमघट लगाने वाले नशेडिय़ों ने एक भी कमरे और बाथरूम को नहीं छोड़ा हो जिसमें नशे के दौरान काम न लिया गया हो।

शराब की टूटी बोतलें, गांजा, अफीम स्मैक के साथ सिगरेट, इंजेक्शन, नशीली दवाओं की बोतलें फॉयल पेपर, अधजले नोट इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि ये जगह पूरे तरीके से नशेडिय़ों के नियंत्रण में थी। सफाई अभियान के दौरान लगभग 9-10 कट्टे नशीले पदार्थों का कचरा निकाला गया। अभियान में बृजमोहन पुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित, संतोष पुरोहित, बजरंग तंवर, गिरधर जोशी, ऋषि पारीक, सेठी किराड़ू, भव्य, विक्रम हर्ष, रामदेव कालू व्यास, विशेष व्यास, विक्की पुरोहित, हिमांशु किराड़ू, दाऊजी लहरी, जीतू भादानी, भूतनाथ मंडल आदि शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन