पुलिस ने बुलेट के सैकड़ों साइलेंसरों पर चलाया बुलडोजर
पटाखों की तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों से शहर को निजाज दिलाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसरों को जब्त कर उन पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सैकड़ों बाइकों के मोडिफाइड साइलेंसर जब्त कर उन्हें बुलडोजर से कुचल दिया। लोगों की परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाही की। उल्लेखनीय है कि पुलिस शहर भर में विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर मॉडिफाई साइलेंसर जब्त कर रही है। बाइक से साइलेंसरों को निकालने में मैकेनिकों की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में शांति बनाए रखना और ध्वनि प्रदूषण को रोकना है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन