ताऊ-भाई ने युवक पर किया हमला, युवक की मौत
बीकानेर। एक युवक को उसके ही ताऊ और ताऊ के बेटों ने मिलकर इतना पीटा की मौत हो गई। नाल थाना प्रभारी महेंद्र दत्त ने बताया कि कावनी गांव की रोही में करमीसर गांव के कुछ किसानों के खेत हैं। राजू सारण (40 वर्षीय) पुत्र भंवरलाल सारण अपने खेत की ढाणी में रहता था। उसके ताऊ कुंभाराम का खेत भी पास में ही है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद था और ताऊ की गाय राजू सारण के खेत में आ गई थी। इसका उलाहना देने गए राजू पर हमला बोल दिया। राजू के परिजनों का आरोप है कि ताऊ कुंभाराम और उसके बेटों सहीराम व देवीलाल ने मिलकर उस पर हमला किया। राजू को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन