लाखों का सामान व नगदी चोरी, घटना सीसीटीवी में केद
बीकानेर।मामला नयाशहर थाना इलाके का है। जहां एक मकान में चोरी कर लाखों रूपये का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गये। जानकारी मिली है कि मुरलीधर रोड़ स्थित रामदेव पार्क के सामने वाली गली में सुशील पुरोहित के मकान में अलसुबह 3 बजे चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था। इस बीच चोर उनके घर से 20 हजार रुपये नकद,आठ सोने की चूड़ी,चांदी की पायल,कानों के टॉप्स,नाक का तिनखा, हाथ के कड़े चोरी कर के ले गए।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोर की तलाश में जुट गई है। जिस घर में चोरी की वारदात हुई है। उसके पास में चेतालाई श्मसान घाट है। जहां दिन-रात नशेड़ी व असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि यहां आने वालों में से ही किसी न चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि पहले इसी श्मसान घाट में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन