तेज रफ्तार ने ली एक की जान
बीकानेर। भारत माला रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में राजकोट 3 देवापुरा कोठारिया रोड निवासी पायल पत्नी जयदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयदीप, निकुंज, मीरा बेन घायल हो गए। पीछे चल रही वाहन चालकों ने घायलों को बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां जयदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। वही निकुंज,मीरा बेन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसा आज सुबह चार बजे हुआ। तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकोट के रहने वाले जयदीप की पत्नी पायल,निकुंज,मीरा बेन छुट्टियां मनाने राजकोट से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। कालू थाना इलाके के किसनासर के पास सामने आए गड्ढे को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गए कई बार पलटे खाई।पायल का पोस्टमार्टम करवा कर शव को राजकोट के लिए रवाना करवाया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन