बॉर्डर के पास खेत में मिली करोड़ों रुपये की हेरोइन
खाजूवाला। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के नजदीक पुलिस व बीएसएफ की टीम को सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 किलो 538 ग्राम हेरोइन मिली है। थानाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि आज सुबह शकसुबे के आधार पर पुलिस में 96वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त तत्वावधान में 38 केवाईडी की रोही में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम को 38 केवाईडी के एक खेत में एक पैकेट मिला। जिसमें 2 किलो 538 ग्राम हेरोइन अवैध मादक पदार्थ मिली। प्रथम दृष्टया यह हेरोइन पाकिस्तान से यहां आई हैं ऐसा लग रहा है।

यह खेत अंतर्राष्ट्रीय सीमा से साढे तीन किलोमीटर दूरी पर है तथा इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 करोड़ की कीमत है। वही पुलिस व बीएसएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह हैरोइन यहां कैसे आई, किसने मंगवाई है तथा भारत में इसे कौन लेने आने वाला था। इसी के साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अमरजीत चावला भी मौके पर पहुंचे। वही यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी कार्वेद्र कुमार तथा बीएसएफ के सुपरवीजन में हुई है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी बलवंत कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट 96वी वाहिनी बीएसएफ रिछपाल सिंह, सहायक कमांडेंट रामेश्वरलाल बिश्नोई, सउनि सुरेश यादव मय बीएसएफ व पुलिस टीम जाब्ता के साथ मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन