24 घंटे खुला रहेगा खाटू श्याम दरबार, लाखों ने किए दर्शन
11 दिन भरने वाला बाबा खाटूश्यामजी का फाल्गुन मेला बुधवार से शुरू हो गया है। मेले में देशभर से बाबा के भक्त आते हैं। इस बार भी दिल्ली, हरियाणा, मुंबई, गुजरात से लोग दर्शन करने पहुंचे हैं। हालांकि सुबह के समय भीड़ कम रही लेकिन दिन बढऩे के साथ भीड़ बढऩे लगी। दोपहर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मंदिर पहुंचे थे। वे करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रूके। मंगलवार शाम 5 बजे से बुधवार शाम 5 बजे तक करीब एक लाख भक्तों ने दर्शन किए थे।

इस बार का मेला कई मायनों में खास है। नंवबर से जनवरी तक मंदिर बंद होने से भक्त निराश हो गए थे। फरवरी में पट खुलते ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। अब 4 मार्च तक भरने (लगने) वाले मेले में 24 घंटे बाबा का दरबार खुला रहेगा। एक दिन पहले मंगलवार को बाबा का तिलक और शृंगार किया गया था। जिसके बाद शाम 5 बजे से मंदिर को दर्शनों के लिए खोला गया था। देश भर से आए भक्तों में खाटू बाबा से मिलने का अलग ही जोश था।
इस बार प्रशासन ने मेले में डीजे पर बैन लगाया है। इस कारण तेज गूंजते भजनों की जगह लोग खुद भजन गाते हुए और नाचते हुए दरबार में पहुंचे। भक्तों ने दरबार में पहुंचकर शीशे में से अपने बाबा को निहारा। इस दौरान भक्त खुशी से झूम उठे और जयकारे लगाने लगे। मेले के दौरान किए बदलाव के कारण 7 सेकेंड तक भक्तों ने आराम से अपने लखदातार को देखा। अब 4 मार्च तक लगातार पट खुले रहेंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए